02 September 2023

Tata AIA Life Insurance Company के बारे में जानें

Tata AIA Life Insurance Company के बारे में जानें

Tata AIA Life Insurance Company के बारे में जानें





टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एक प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी है। जिसे भारत में 12 फरवरी 2001 को जीवन बीमा कारोबार करने के लिए लाइसेंस दिया गया था और यह जीवन बीमा कंपनी भारत में 01 अप्रैल 2001 से जीवन बीमा व्यवसाय कर रही है। इस जीवन बीमा कंपनी में दो बड़ी भारतीय कंपनियां टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड और एक विदेशी कंपनी एआईए ग्रुप लिमिटेड शामिल हैं।


इस जीवन बीमा कंपनी की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी एआईए ग्रुप लिमिटेड के पास है। कंपनी के विषय में विस्तार से जानने के लिए हमें बारी-बारी से टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड एवं एआईए ग्रुप लिमिटेड के विषय में जानना होगा। तो आइये इस जानकारी को भी देखते है।






टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड:

टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड, टाटा समूह की मूल कंपनी है और इसके पास टाटा समूह की कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है, जिसमे सम्पूर्ण भारत में उनकी भूमि हिस्सेदारी, स्टील प्लांट्स एवं चाय बागान शामिल हैं। टाटा समूह लगभग सौ कंपनियों के निजी स्वामित्व वाला समूह है, जिसमे रसायन, उपभोक्ता उत्पाद, इंजीनियरिंग इत्यादि जैसे प्राथमिक व्यावसायिक क्षेत्र शामिल हैं।


सन 1868 में, जमशेदजी टाटा ने टाटा समूह की स्थापना की, जिसका हेड क्वार्टर मुंबई में स्थित है। टाटा समूह छः महाद्वीपों में 100 से अधिक देशों में काम कर रहा है। जिसका मुख्य उदेश्य विभिन्न समुदायों के जीवन में गुणवत्ता पूर्ण सुधार करना है और इसके लिए यह ग्रुप विश्वास के साथ नेतृत्व के आधार पर दीर्घकालिक हितधारक मूल्य निर्माण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर विभिन्न समुदायों की सेवा करता है।


टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी है और टाटा कंपनियों की प्रमोटर है। टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयर पूंजी का 66% हिस्सा परोपकारी ट्रस्टों के पास हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति, आजीविका सृजन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।


वित्तीय वर्ष 2021-22 में, टाटा कंपनियों का कुल राजस्व ₹9.6 ट्रिलियन था। यह कंपनी सामूहिक रूप से लगभग 9,35,000 से अधिक लोगो को रोजगार प्रदान कर रही है। यह कंपनी और इसके उद्यम, अपने बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है।


कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन, टाटा कैपिटल, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।


एआईए के बारे में:

एआईए को पूरी दुनिया में एआईए ग्रुप लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। जिसका हेडक्वार्टर हांगकांग में स्थित हैं। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा जीवन बीमा समूह है। एआईए ग्रुप लिमिटेड, मुख्य रूप से बीमा और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। एआईए की स्थापना 19 दिसंबर 1919 को कॉर्नेलियस वेंडर स्टार ने चीन के शंघाई शहर में किया था।


एआईए ग्रुप लिमिटेड अपना कारोबार चीन, हांग-कांग एसएआर, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताइवान, वियतनाम, ब्रुनेई, मकाऊ एसएआर और भारत में कर रही है। 30 जून 2022 तक इस कंपनी की कुल अनुमानित संपत्ति 302 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।


एआईए ग्रुप लिमिटेड विभिन्न प्रकार की वित्तीय योजनाओ के साथ-साथ जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा जैसी सेवाएं प्रदान करती है।






टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी बेहतर क्यों है:

कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपस्थित जानकारी के अनुसार आज दिनांक 29 जुलाई 2023 तक 73,92,538 परिवारों को सुरक्षित कर चुकी है। वित्तवर्ष 2021-2022 में मृत्यु दावे के भुगतान का रेश्यो 98.53 प्रतिशत रहा है। कंपनी यह दावा करती है कि वह मृत्यु दावे का भुगतान 4 घंटो में कर देती है। कंपनी के अनुसार 90% बीमा विक्री और सेवाओं का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।






No comments:

Post a Comment